शनिवार, 15 दिसंबर 2018

ब्रम्हचारी का जीवन...💐

वो ब्रम्हचारी उमर भर लोगों को शिक्षाएं देते रहे। समाज को धर्म, अध्यात्म और परमात्मा की बात बताते रहे। उनकी रहनी गहनी भी ठीक थी। मर्यादित और संयमित जीवन जीते थे।

लेकिन ढ़लती उमर में विपरीत परिस्थितियों का एक झोंका आया, जमकर बीमार पड़ गए। परिवार तो पहले ही छोड़ आए थे, अब वापिस जाना मुश्किल जान पड़ा। अपनी सेहत के लिए अब दूसरों पर निर्भर रहने लगे, भक्तों पर निर्भरता बढ़ने लगी। दो वक्त की रोटी भी अब बड़ी मुश्किल से मिल पाती थी।

समय बीतने के साथ लोग और भक्त उस सन्त को दुत्कारने लगे, उनसे पीछा छुड़ाने लगे। वो बहुत विचलित हो उठे, और एक दिन अपने आश्रम के मैले कुचैले बिस्तर पर लौट आए। काँपते हाथों से चूल्हे में अपने लिए खाना बनाते, और नाम स्मरण में लीन रहते।

नवयुवक शिष्य को उनके गिरते स्वास्थ्य का पता चला तो उस संत को मिलने चले गए। अपने शिष्य को सामने देखकर संत की आंखों से आंसू छलछला उठे, गला भर आया। शिष्य को गले लगाते और सिसकते हुए बोले-
"गृहस्थ आश्रम में रहते हुए ही साहब की भक्ति करना बेटा। जिंदगी बेरहम है, लोग बेरहम हैं और शरीर जर्जर है।"

जो संत जनसमुदाय के लिए जीता है, समाज के लिए अपना जीवन देता है, उनकी ऐसी दयनीय स्थिति देखकर वह नवयुवक सहम गया, फट पड़ा।

💐💐💐

प्रेम का सही रूप...💐

प्रेम का अर्थ है दूसरे को अपने से अधिक महत्वपूर्ण और मूल्यवान मानना। प्रेम का अर्थ है मेरा सुख गौण है, तुच्छ है, लघु है तथा जरुरत पड़े तो मैं अपने को मिटा दूँ ताकि जिससे प्रेम करते हैं वो बच सके, उसका अस्तित्व बच सके। इस तरह दूसरे के अस्तित्व के लिए अपने अस्तित्व को मिटा देना प्रेम की पराकाष्ठा है।
प्रेम में व्यक्ति अपना रूप, अपनी पहचान, अपना अहं खो देता है तथा दूसरे के लिए जी रहा होता है। इस गहरे प्रेम की दिशा को परमात्मा की तरफ, साहब की तरफ मोड़ दिया जाए, चराचर जगत कल्याण की तरफ मोड़ दिया जाए, तभी उस प्रेम की सार्थकता है। गहरे प्रेम का यह रूप ही प्रेमी को परमात्मा की ओर ले जाता है।

💐💐💐

साधना काल 💕

सन 2007 की बात है, नवरात्रि चल रही थी। मैने किसी से सुना था की नवरात्रि में साधक की मनोकामनाएं पूर्ण होती है, साधनाएं सफल होती है। मैने सोचा...