रविवार, 13 जनवरी 2019

अधूरे ख़्वाब...💐

मेहंदी से रचे उसके हाथों की लाली, गालों से झांकते मुहांसों के दानें, आँखों में काजल, ताजे मोगरे के फूलों से सजे बाल, मनभावन बातें... बस ये कुछ शब्द ही उसकी याद दिलाने के लिए काफी हैं। गहरे हरे रंग के लिबास में लिपटी वो साँवली सी सूरत भुलाए नहीं भूलती। रंग बिरंगे कागजों में लिखे भावनाओं से भरे लबालब जज्बात अब भी वजूद में कहीं जिंदा है।

उसकी आंखों में ढेरों महकते ख़्वाब थे, अनकहे जज्बात थे। मैं उन्हें जीना चाहता हूँ दोस्त, उसके ख़्वाब पूरे करना चाहता हूं यार... लोगों ने मेरे प्यार की हत्या कर दी यार...और वो फफक फफककर रो पड़ा।

उसके ख्वाब और जज्बात रह रहकर हृदय की गहराई से ऊपर उथले धरातल पर उभर आते हैं।

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2313188092047465&id=100000688913225

💐💐💐

साधना काल 💕

सन 2007 की बात है, नवरात्रि चल रही थी। मैने किसी से सुना था की नवरात्रि में साधक की मनोकामनाएं पूर्ण होती है, साधनाएं सफल होती है। मैने सोचा...