सोमवार, 24 दिसंबर 2018

भाव बड़े गहरे हैं...💐

हर बात की शुरुआत उन्हीं से होती है, हृदय के भाव और सारे मनोविचार भी उन्हीं पर आकर टिक जाते हैं। कुछ कहने सुनने का उद्देश्य और सार भी वही हैं। हर ध्वनि में उनकी ही आवाज होती है, हर दृश्य में उनका ही रूप होता है। वो जीवन के हर क्रियाकलापों में रचे बसे हैं। उनका सुरूर जेहन से उतरता ही नहीं है।

हर सुबह हल्के स्पर्श के साथ जगाते हैं, तैयार करते हैं जीवन के एक और नूतन दिवस के लिए। वो अनेक ध्वनि और दृश्य के संकेतों से अनहद की बात बताते हैं, अपने अनुपम रूप की झलक दिखाते हैं, साथ होने का अहसास कराते हैं। उनके नाम की चादर से जिंदगी ढकी सी है, और उनके आलोक से जीवनपथ प्रकाशित है।

अहसास बड़े गहरे हैं लेकिन शब्द उन्हें छू नहीं पाते। अहसासों को बताते हुए नयन छलक उठते हैं और शब्द मौन हो जाते हैं। सागर किनारे रेत पर लिखे नाम की तरह हृदय पटल पर उनकी अभिव्यक्ति उभरती और मिटती है।

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2284729564893318&id=100000688913225

💐💐💐

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

स्वयं का बोध 💐💐💐

स्वयं का बोध: - जीवन बाहरी उपलब्धियों की दौड़ नहीं, बल्कि अपने अंतर्मन की खोज है। हम अक्सर दुनिया के शोर में खो जाते हैं, जबकि असली सत्य हमा...