शुक्रवार, 18 फ़रवरी 2022

ज्ञान की ज़रूरत...💐

किसे जरूरत है ज्ञान की? क्यों हर किसी को पकड़ पकड़ कर ज्ञान बांट रहे हो? अरे भैया सब ज्ञानी हैं। किसी को ज्ञान की तलब तब होती है जब वो मुसीबत में घिरा हुआ होता है, परिस्थितियां खराब होती हैं, माथे की लकीरें जब अपना कमाल दिखाती है। तब जाकर वो नींद से जागता है, तब जाकर उसकी आंख खुलती है, तब जाकर उसे ज्ञान की प्यास लगती है।

आध्यात्मिक ज्ञान तो दूर की बात है, पहले भौतिक ज्ञान तो समझ लें। सामान्य व्यक्ति का पेट जब भर जाता है तभी वह कुछ और करने लायक होता है। मैं तो इस विचार का समर्थक हूँ कि बच्चों को अच्छी शिक्षा, अच्छी तालीम दिया जाना चाहिए न कि बचपन से आध्यात्मिक ज्ञान थोपा जाना चाहिए। जैसा हम अधिकतर करते हैं।

ध्यान रखिए, संस्कार देना और आध्यात्मिक ज्ञान ठूंसने में सूक्ष्म अंतर है। साहब ने भी कहा था एक बार की बच्चे जब बड़े हो जाएं तभी उन्हें दीक्षा दिलाया जाए। मुझे साहब का यह तर्क बहुत अच्छा लगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

साधना काल 💕

सन 2007 की बात है, नवरात्रि चल रही थी। मैने किसी से सुना था की नवरात्रि में साधक की मनोकामनाएं पूर्ण होती है, साधनाएं सफल होती है। मैने सोचा...