मंगलवार, 22 अक्तूबर 2019

उन दिनों की बात है...💐

ढेरों नाजुक और कोमल भावनाएं थी। पलकों पर अनगिनत रंगबिरंगे और गुलाबी सपने थे। आशाएं ऊँची उड़ान पर थी। इक्छाएँ और उम्मीदें किसी और ही दुनिया के सफर पर हुआ करती। जब किसी चेहरे के लिए दिल धड़का करता।

लड़कपन के वो दिन सौंदर्य से लबालब थे। ओस की बूंदों से सना सवेरा हुआ करता और गोधूलि बेला की लालिमा में दिन का सूरज अस्त हुआ करता। मदमस्त दिनचर्या उसकी यादों में बीतता और खामोश खुशनुमा रातें उसे लिखते हुए रंगीन पन्नों में ढला करती।

प्रतीक्षा के दिन बड़े लंबे और खूबसूरत हुआ करते।  गुजरने वाली पवन में उसकी खुशबू होती, हर दृश्य में उसका अल्हड़ चेहरा होता। इंतेजार में पल पल गिनता, क्षण क्षण जीता और क्षण क्षण मरता।

ताजे मोगरे की महक, हाथों में रची मेहंदी के चटक रंग, आंगन की मनभावन रंगोली, पूजा की थाल, मंदिर का जलता दिया, कल-कल की आवाज करती रास्ते की नदी, पंछियों का शोर...ये उन दिनों की बात है।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

साधना काल 💕

सन 2007 की बात है, नवरात्रि चल रही थी। मैने किसी से सुना था की नवरात्रि में साधक की मनोकामनाएं पूर्ण होती है, साधनाएं सफल होती है। मैने सोचा...