गुरुवार, 10 जुलाई 2025

मेरे साहब 💐💐💐

मैं पंथ श्री प्रकाशमुनि नाम साहब से मर्यादा तोड़कर अपनी हर बात कह दिया करता हूं। हृदय खोलकर उनके चरणों में रख दिया करता हूं। वो मुझे मित्रवत लगते हैं, दिल के करीब लगते हैं, अपने से लगते हैं। उनमें मैं अपना सदगुरु भी देखता हूं और आत्मिक मित्र भी। 

लेकिन पता नहीं क्यों गुरुदेव पंथ श्री हुजूर गृन्धमुनि नाम साहब का विचार आते ही मैं मर्यादित हो जाता हूं, मौन हो जाता हूं, अगाध श्रद्धा और प्रेम से भर जाया करता हूं। वो कुछ और थे, उनका जीवन दिव्य था, उनका दर्शन, उनकी वाणी बड़ी सुगंधित सी थी, वे नस नस में रचे बसे हैं। और यही संवेदनाएं, यही भावनाएं हुजूर उदितमुनि नाम साहब के लिए भी पाता हूं।

वंश गुरुओं की एक दूसरे से तुलना नहीं की जा सकती, हर ताज का समय, देश, काल और सामाजिक परिस्थितियों के अनुसार मानव को मानव से जोड़ने, आत्मा को परमात्मा से जोड़ने की अलग अलग अनुपम और विशिष्ट शैली होती है। आज पुर्णिमा का यह दिन कबीर पंथ के लिए, मानव समाज, जीव जगत और सृष्टि के लिए ऐतिहासिक होने जा रहा है। इस शुभ अवसर पर साहब के चरणों में सादर सप्रेम साहेब बंदगी साहेब।

💐💐💐

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

चादर तिलक (23 जनवरी 2026)

साहब कबीर की परंपरा में गुरु केवल मार्गदर्शक नहीं होते, वे साधना, मर्यादा और चेतना की अखंड परंपरा के संवाहक होते हैं। चादर तिलक का यह अवसर इ...