रविवार, 10 जुलाई 2022

पूर्णिमा और साहब की बंदगी ...💐

इस बार जयेष्ठ पूर्णिमा सद्गुरु कबीर साहब के प्रगट दिवस और एकोतरी चौका आरती के शुभ अवसर पर दामाखेड़ा में साहब के चरणों में बंदगी कर ही ली। उन्होंने मुझे पहचान ही लिया, मेरी बंदगी के प्रतिउत्तर में उन्होंने भी साहेब बंदगी कहा। 

दोपहर दो बजे से लेकर रात के दस बजे तक का समय चौका स्थल में साहब की प्रतीक्षा में बीता। उस प्रतीक्षा में बरसों को प्यास थी। उस दिव्य सत्ता के दर्शनों के बाद, उनकी बंदगी के बाद रातभर आँखों से आंसू छलकते रहे। चौका स्थल के पास के मैदान में लेटे हुए, पूर्णिमा के चांद में उनकी अनुपम छवि निहारते हुए रात गुजरी।

उस पल की याद में अब तक खुशी से निढाल हूँ, आँसू अनवरत बहते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

स्वयं का बोध 💐💐💐

स्वयं का बोध: - जीवन बाहरी उपलब्धियों की दौड़ नहीं, बल्कि अपने अंतर्मन की खोज है। हम अक्सर दुनिया के शोर में खो जाते हैं, जबकि असली सत्य हमा...