रविवार, 28 जुलाई 2019

परमात्मा का सबक...💐

अक्सर इंसान अपनी समस्याओं को ढकेलता रहता है, ढोता रहता है। मगर समस्याएँ हैं कि बार बार आती रहती हैं। जब तक वह उनसे मिलने वाला सबक नहीं सीख लेता, वे आती ही रहेंगी।

यह जीव जगत परमात्मा की ही कृति है। इसलिए परमात्मा को अपने कृतित्व, अपनी रचना से प्रेम होता है, और उसी प्रेमवश वह मनुष्य की राह में समस्याएँ बोकर उसकी मदद करना चाहता है कि ‘आज सबक नहीं सीखा तो कल सीख जाएगा, कल नहीं तो परसों सीख लेगा।’ इस प्रकार वह हर दिन हमें सबक सिखाने का उपक्रम करता रहता है। परमात्मा का यह प्रेम निरंतर चलता रहता है, इसलिए वह हमारी राह में आए दिन समस्याएं बोता रहता है।

इंसान जब परमात्मा के इस रहस्य को जान जाएगा तब अपने सबक तुरंत सीखना शुरू कर देगा। जैसे जैसे वह समस्याओं से अपने सबक सीखता जाएगा, उसके जीवन में बार बार आने वाली समस्याएं भी बंद हो जाएँगी। वह परमात्मा के उद्देश्यों को समझते हुए परिस्थितियों को स्वीकार करना और राह ढूंढना भी सीख जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

साधना काल 💕

सन 2007 की बात है, नवरात्रि चल रही थी। मैने किसी से सुना था की नवरात्रि में साधक की मनोकामनाएं पूर्ण होती है, साधनाएं सफल होती है। मैने सोचा...